रामगंजमण्डी: 13 फरवरी को गुम हुई महिला का शव नालोदिया गांव के कुएं में तैरता मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा
सुकेत थाना क्षेत्र के नालोदिया गाँव से 13 फरवरी को गुम हुई महिला मनभर की लाश सोमवार शाम कुए मे तैरती मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुचीं जिसके बाद शव को कुए से निकालकर सुकेत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जहां मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे महिला के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया गया।