धरहरा: धरहरा में पुलिस ने अवैध शराब पर की बड़ी कार्रवाई, जंगल में भट्ठी ध्वस्त कर 600 लीटर जावा महुआ नष्ट
धरहरा प्रखंड में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लड़ैयाटांड़ थाना पुलिस ने सोमवार की देर संध्या बड़ी कार्रवाई करते हुए गौरैया गांव के सुनसान एवं जंगली इलाके में संचालित अवैध महुआ शराब निर्माण केंद्र को ध्वस्त कर दिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 600 लीटर जावा महुआ नष्ट कर दिया तथा शराब बनाने में प्रयुक्त भट्ठी, बड़े बर्तन और अन्य उपकरण