सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों को कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के अवसरों से परिचित कराने के उद्देश्य से जीजामाता शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, बुरहानपुर के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को सोमवार को संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क, #भोपाल का औद्योगिक भ्रमण कराया गया।
प्राचार्य डॉ. दीपक शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजित इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को ग्लोबल स्किल पार्क में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई। साथ ही प्रवेश के लिए आवश्यक पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं प्रवेश संबंधी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से भी अवगत कराया गया।
CM Madhya Pradesh Department of Higher Education, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #बुरहानपुर #burhanpur #सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
7 views | Burhanpur, Madhya Pradesh | Oct 13, 2026