सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से परमानंदजी गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम बुरहानपुर में दिव्यांगजन उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील, बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू, महापौर श्रीमती माधुरी पटेल, जिला अध्यक्ष श्री मनोज माने, अन्य जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, हितग्राही एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि शासन द्वारा दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पात्र दिव्यांग हितग्राहियों को आवश्यक सहायता एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह उपकरण दैनिक जीवन को सुगम बनाने के साथ कार्यक्षमता बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इसी कड़ी में विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचे यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी श्रृंखला में नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू ने दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन किया एवं कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ना ही समावेशी विकास की पहचान है। सरकार योजनाओं के माध्यम से दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने के लिये निरंतर प्रयासरत् है।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती माधुरी पटेल ने कहा कि दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए आयोजित यह कार्यक्रम सेवा भावना, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण है। कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने संबोधन से उपस्थितजनों को लाभान्वित किया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की प्रदर्शनी लगायी गयी। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि एलिम्को इकाई उज्जैन के माध्यम से जिले में चिन्हांकित करीबन 49 दिव्यांगजनों को राशि लगभग 7 लाख रुपये मूल्य के 71 सहायक उपकरण वितरित किए गए। साथ ही समाज में विशिष्ट योग्यता रखने वाले करीबन 18 दिव्यांगजनों को सम्मानित भी किया गया। वितरित किये गये उपकरणों में मोट्रेट ट्रायसिकल, सीपी व्हीलचेयर, व्हीलचेयर, ट्रायसिकल, श्रवण यंत्र, वाकर, बैसाखी, वांकिंग स्टीक, ब्रैल किट, दृष्टिबाधित किट, रोलेटर इत्यादि उपकरण वितरित किये गये।
CM Madhya Pradesh
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #बुरहानपुर #सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #burhanpur
8 views | Burhanpur, Madhya Pradesh | Oct 12, 2026