मांट: दलित परिवार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में एससी एक्ट के तहत दो बाल अपचारी समेत तीन गिरफ्तार
Mat, Mathura | Sep 5, 2026 मांट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बीएनएस और SC/ST एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित मुख्य आरोपी सचिन उर्फ बोस और दो बाल अपचारियों को नसीटी अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर को गाँव छाँहरी में दलित परिवार के ऊपर जानलेवा हमला किया गया था, जिसका लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था इसके बाद शिकायत कराई गई।