हलसी: हलसी थाना पुलिस ने बछिया बीघा गांव से एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार, लखीसराय कोर्ट में पेशी
हलसी थाना के पुलिस ने बछिया बीघा गांव में छापेमारी कर एक NBW वारंटी को गिरफ्तार किया है.जिसे शनिवार अपराह्न 2 बजे हलसी थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक मामले में बछिया बीघा गांव के रहने वाले दाहू बिंद के पुत्र केदार बिंद को गिरफ्तार किया गया. मारपीट के एक मामले में उनके खिलाफ न्यायालय द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया गया है.