नवादा: नवादा एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, फरार 46 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
Nawada, Nawada | Oct 12, 2025 रविवार शाम 5:45 बजे विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि नवादा एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर पिछले 24 घंटे में 46 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। कार्रवाई के तहत मद्य निषेध मामले में 14, पोस्को एक्ट मामले में 01, अनुसूचित जाति/जनजाति मामले में 01, अवैध खनन मामले में 01, साईबर क्राइम अपराध में 02 एवं अन्य मामलों में 27 कुल 46 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है।