प्रतापगढ़: विकास भवन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियाँ शुरू
विकास भवन में शनिवार शाम 5 बजे परियोजना निदेशक दयाराम यादव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। 15 से 21 जून तक जनपद में 'योग सप्ताह' मनाया जाएगा, जिसका शुभारंभ शहीद उद्यान में होगा। 21 जून को पुलिस लाइन में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। अधिकारियों को प्लास्टिक मुक्त आयोजन, व्यापक प्रचार-प्रसार और आयुष कवच एप पर फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।