बारां जिले के छबड़ा में डीएपी खाद की किल्लत को लेकर किसानों का गुस्सा एक बार फिर सड़क पर फूट पड़ा। खाद नहीं मिलने से नाराज बड़ी संख्या में किसानों ने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद उन्हें डीएपी खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। किसानों ने जल्द पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग की, जबकि जाम और विरोध प्रदर्शन के चलते क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित रहा।
Ladpura, Kota | Jun 22, 2026