मिर्ज़ापुर: जिलेभर में पुलिस ने अभियान चलाकर 23 व्यक्तियों का शांति भंग के मामले में चालान किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर जिले भर में शनिवार की शाम 5:00 बजे पुलिस ने अभियान चलाकर 23 व्यक्तियों का शांति भंग में चालान किया। सबसे अधिक विंध्याचल कोतवाली पुलिस ने 10 और कटरा कोतवाली पुलिस ने पांच व्यक्तियों का चालान किया है। अन्य थानों की पुलिस ने 8 व्यक्तियों का चालान किया। सभी को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जमानत मिल गई।