मिर्ज़ापुर: विंध्याचल के दीवान घाट पर गंगा में डुबकी लगाते समय लखनऊ के श्रद्धालु का पेंट से ₹रुपये लेकर उचक्का हुआ फरार
रविवार की सुबह 9:00 बजे विंध्याचल थाना क्षेत्र के मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन हेतु लखनऊ से आए श्रद्धालु गोविंद मिश्रा गंगा स्नान के लिए दीवान घाट पहुंचकर अपना बैग पैंट जिसमें लगभग 10 से 12000 रुपया अंडरगारमेंट इत्यादि उतार कर स्नान करने चले गए। वापस लौटे तो मौके से पैंट जिसमें धन शामिल था व अन्य सामान गायब मिले। श्रद्धालुओं के साथ ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं।