फतेहाबाद: शमशाबाद के एक शीतगृह पर आंध्र प्रदेश से आलू लोड करने आए ट्रक चालक की हत्या, हेल्पर ने चाकू मारकर किया वारदात
Fatehabad, Agra | Jul 11, 2026 शमशाबाद थाना क्षेत्र के इरादत नगर रोड स्थित एक शीतगृह पर आंध्र प्रदेश से आलू लोड करने आए एक ट्रक चालक की उसके ही हेल्पर ने मामूली कहासुनी पर चाकू मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद गंभीर अवस्था में ट्रांसपोर्ट द्वारा उसे आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया परंतु तब तक उसकी मौत हो गई जिसका एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ है।