जिला महिला कांग्रेस बेगूसराय की अध्यक्ष गायत्री देवी के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल आज बेगूसराय के जिलाधिकारी से मिला। प्रतीनिधिमंडल ने पिछले दिनों जिले के चकियाथानांतर्गत बिंदटोली में महिला के साथ हुए शर्मनाक दुष्कर्म की घटना के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा। गायत्री देवी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से हम सब ने जिलाधिकारी महोदय से मामले के संदर्भ में अपनी मांग रखी। महिला कांग्रेस ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पुलिस और अस्पताल प्रशासन के लापरवाही के प्रथमद्रष्टया इस मामले में जवाबदेही तय की जाय ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। अपराधियों को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाय ताकि अपराधियों में प्रशासन का भय बरकरार रहे। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग रखी कि पीड़िता को सरकार और प्रशासन की ओर से सुरक्षा मुहैया कराते हुए उचित सरकारी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाय। प्रतिनिधिमंडल में गुलशन आरा,अंजलि पासवान,प्रेमलता कुमारी, खुशबु कुमारी, कॉंग्रेस विचार विभाग जिलाध्यक्ष राम Rampadarath यादव, शेख मोहम्मद जफर, सोशल मीडिया विभाग जिलाध्यक्ष कुशमेष कुमार, पूर्व जिला महासचिव सावर कुमार,राजकुमार राय, मुकेश प्रियदर्शी,मुन्शी पासवान, सचिन सिंह,आर्यन ठाकुर,mantun सिंह,मोहित सिंह, पुष्कर गौतम, बबलू शर्मा, जावेद जाफरी,बिनोद कुमार, कुमार Ratnesh Tullu आदि मौजूद थे I