पातेपुर: पातेपुर के बकाढ पंचायत मुखिया सज्जाद अहमद पर हमला करने वाले थे अपराधी, सूझबूझ से बचाई जान
पातेपुर के बकाढ पंचायत के मुखिया सज्जाद अहमद पर जानलेवा हमले की फिराक में अपराधियों ने पीछा किया। लेकिन मुखिया स्थिति को भांप गए और अपना रास्ता बदल दिया। जिससे उनकी जान बच गई। मुखिया ने शुक्रवार की दोपहर 2:25 बजे मीडिया को बताया कि वे ताजपुर जा रहे थे इसी दौरान घटना घटित हुई है। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है। आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।