पटोरी: शाहपुर पटोरी में 8 अप्रैल को राज्यपाल का आगमन, अंतरराष्ट्रीय सेमिनार को लेकर प्रशासन सतर्क
शाहपुर पटोरी प्रखंड के आचार्य नरेंद्र देव महाविद्यालय में 8 अप्रैल को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के उद्घाटन के लिए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.) सय्यद अता हसनैन के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शुक्रवार की शाम जिला प्रशासन के अधिकारियों की टीम ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया।