डोमचांच: नवलशाही थाना क्षेत्र, सिंहपुर के पास रेलवे पोल से टकराई मारुति वैन, चालक घायल; बड़ा हादसा टला
नवलशाही थाना क्षेत्र के सिंहपुर के समीप गुरुवार सुबह कोडरमा-मधुपुर रेलखंड के किनारे एक मारुति वैन अनियंत्रित होकर रेलवे पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेलवे पोल टूट कर गिर गया और वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक घायल हो गया।