तिजारा: भिवाड़ी में मजदूरों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, 20,000 रुपये सैलरी की मांग पर अड़े श्रमिक
Tijara, Alwar | Apr 15, 2026 भिवाड़ी के पथरेड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित मदरसन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मजदूरों का धरना प्रदर्शन बुधवार सुबह 7:00 बजे से दूसरे दिन भी जारी रहा। मजदूर वेतन वृद्धि और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों की मांग कर रहे हैं। कंपनी प्रबंधन ने ₹12000 से बढ़ाकर 16300 मासिक वेतन का प्रस्ताव दिया जिसे मजदूरों ने ठुकरा दिया है। और धरना लगातार जारी है।