बल्लबगढ़: बड़खल गांव के पास सट्टा खेल रहे लोगों पर रेड डालने गई पुलिस टीम को आरोपियों ने किया पथराव करके घायल
बीती देर शाम बड़खल गांव के पास सीआईए पुलिस टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग अख्तर नाम के व्यक्ति के घर के अंदर सट्टा खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की तो कुछ लोगों ने पुलिस का रास्ता रोक लिया और उनपर पथराव किया। जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जबकि पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।