बल्लबगढ़: बस अड्डा चौक के पास आवारा सांड की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाई हुए घायल, बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल में इलाज जारी
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले मुस्ताक और आरिफ नाम के चचेरे भाई बल्लभगढ़ की कलंदर कॉलोनी में रह रहे हैं। सेक्टर 17 से कलंदर कॉलोनी की तरफ आ रहे थे, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस अड्डा चौक के समीप बाइक चलाते समय सांड ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें दोनों भाई घायल हो गए।