बल्लबगढ़: बल्लबगढ़ की अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरू होने के बावजूद नहीं हुई है सरकारी खरीद शुरू
बाल्लभगढ़ अनाज मंडी के सेक्रेटरी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि इस बार गेहूं की फसल का समर्थन मूल्य ₹2275 प्रति क्विंटल है तो जौ की फसल का समर्थन मूल्य ₹1850 प्रति कुंतल रखा गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि सरसों की फसल का समर्थन मूल्य इस बार ₹5 ₹5650 प्रति कुंतल रखा गया है। इसके अलावा उन्होंने किसानों से अपील भी की है कि वे अपनी फसल सुखा कर लाएं।