बल्लबगढ़: ऊंचा गांव में हरियाणा के उद्योग मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने आमजन की समस्याओं को लेकर किया बल्लभगढ़ शहर का दौरा
बता दे की बल्लभगढ़ विधायक एवं हरियाणा सरकार में उद्योग मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने आज आमजन की समस्याओं को देखते हुए बल्लभगढ़ शहर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बल्लभगढ़ की भीमसेन कॉलोनी, भाटिया कॉलोनी, ऊंचा गांव के डिस्पोजल का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि वह लोगों को किसी प्रकार की भी परेशानी ना आने दें।