रतलाम नगर: शहर कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी की जयंती पर सद्भावना दिवस मनाया गया
सराय के कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर सद्भावना दिवस मनाया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने उन्हें पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और सद्भावना बनाए रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।