बिहार: जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने कहा, अपराधी पुलिस पर गोली चलाएगा तो पुलिस जवाबी कार्रवाई करेगी
Bihar, Nalanda | May 1, 2026 जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे कहा कि बिहार में कानून का राज है और कानून का राज रहेगा। अगर अपराधी पुलिस पर गोली चलाएगी तो पुलिस जवाब देगी ही और एनकाउंटर होगा ही इसमें कहीं से कोई दिक्कत नहीं है बताते चले की बिहार के मुख्यमंत्री ने भी पुलिस को खुली छूट दे दी है अब अपराधियों को माल नहीं पहनाया जाएगा ।