गावां: मुख्य पथ जर्जर होने से आवागमन में हो रही है परेशानी
Gawan, Giridih | Apr 28, 2026 गावां प्रखंड अंतर्गत धरवे नावाडीह जाने वाला मुख्य सड़क काफी जर्जर हो गया है। जिसके कारण आम लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य सड़क पर कई छोटे छोटे गड्ढे उभर आये हैं, जिसके कारण आने जाने वाले वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।