कुंवारी नदी में उफान, जान जोखिम में डालकर रपटे से निकल रहे स्कूली बच्चे और ग्रामीण
मुरैना। चंबल संभाग में पिछले करीब 8 दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। कुंवारी नदी में भी पानी का तेज बहाव बना हुआ है। पलपुरा रपटे के ऊपर करीब 2 फीट पानी बह रहा है, इसके बावजूद स्कूली बच्चे और ग्रामीण जान जोखिम में डालकर रपटा पार करने को मजबूर हैं।
हालात यह हैं कि पानी का बहाव तेज होने के बावजूद लोगों की आवाजाही जारी है। सबसे बड़ी चिंता स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर है, जो इस खतरनाक रास्ते से होकर गुजर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि मौके पर कोई भी प्रशासनिक जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल मौके पर सुरक्षा व्यवस्था करने और रपटे पर आवागमन रोकने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना को टाला जा सके।
ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन जल्द �