राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा में सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवकों ने स्थानीय ग्राम मानपुर देवड़ा का मुख्य शिव मंदिर परिसर एवं प्राकृतिक स्रोत बावड़ी की साफ सफाई की।
सिंहपुरा पुलिस चौकी एएसआई विक्रम सिंह एवं हेड कांस्टेबल हंसराज शर्मा में साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से चर्चा की।
तत्पश्चात सड़क पर चलने के नियमों को विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में पी ओ धनवीर चौहान एवं सुमन कुमारी की उपस्थिति रहे।
कार्यक्रम अधिकारी ने रिसोर्स पर्सन का धन्यवाद किया, जिन्होंने विशेष जानकारी स्वयं सेवकों से साझा की