मंदसौर: जिला अस्पताल में 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक आयुष्मान कार्ड शिविर का होगा आयोजन, जिला जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी
मंदसौर अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर 2024 से 5 अक्टूबर 2024 तक समय प्रातः 10 बजे से 4:00 तक जिला चिकित्सालय मंदसौर में पांच दिवसीय आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले सीनियर सिटीजन के निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे एवं अन्य पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे ।