मंदसौर: मंदसौर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तेज़ बारिश से सोयाबीन की फसल हुई खराब, किसानों ने मुआवज़ा व बीमा देने की मांग की
मंदसौर 15 दिन के अंतराल के बाद अंचल क्षेत्र में फिर से बारिश का दौर शुरू हुआ। इस बार की बारिश किसानों के ऊपर आफत बनकर बरसी। क्योंकि वर्तमान में फसल कटाई का दौर चल रहा। कई किसानों ने अपनी सोयाबीन की फसले काट रखी या खलिहान में पड़ी है। कुछ किसानों की अभी भी फसल खड़ी है। जिसे समेटने में बारिश बाधा बन गई। जिससे खेतों में पानी बहकर बाहर निकल गया।