मुंगावली में भी निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मंगलवार से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई। बताया जा रहा है कि देश में करीब 21 साल बाद ऐसा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार मुंगावली क्षेत्र में अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन और सूची में सुधार करेंगे। यह अभियान एक माह तक चलेगा।