जांजगीर: जनदर्शन में कलेक्टर ने आमजनों की समस्याएं सुनी, 65 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
जांजगीर-चांपा,कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की मांगों, समस्याओं और शिकायतों को सुना। उन्होंने प्रत्येक आवेदक से सीधे संवाद करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से प्रकरण की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।