दमोह: छतरपुर की महिला की सड़क हादसे में मौत: जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
Damoh, Damoh | Jul 11, 2026 दमोह। छतरपुर जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के पाटरी निवासी 32 वर्षीय चिरौजा बाई पत्नी रतन गौंड की सड़क हादसे में घायल होने के बाद दमोह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार सुबह उपचार के लिए लाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंपकर जांच शुरू कर दी है।