इटारसी: नगर पालिका में जनसुनवाई आयोजित, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सभापति ने सुनी लोगों की समस्या, कुल 21 शिकायतों पर हुई सुनवाई
मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे से इटारसी नगरपालिका कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों ने शहर की सफाई व्यवस्था और नालों की समस्या पर शिकायतें दर्ज कराईं। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग के सभापति राकेश जाधव ने 21 शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कुछ शिकायतें सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्राप्त हुईं, जिन पर त्वरित कार्रवाई कर उनका निराकरण किया गया।