गढ़वा: होमगार्ड बहाली में देरी पर भड़का अभ्यर्थियों का आक्रोश
Garhwa, Garhwa | Sep 30, 2026 गढ़वा जिले में होमगार्ड (गृह रक्षक) बहाली प्रक्रिया में हो रहे विलंब को लेकर अभ्यर्थियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अब तक परीक्षा की तिथि स्पष्ट नहीं होने से सैकड़ों अभ्यर्थी असमंजस में हैं। लंबे समय से बहाली की उम्मीद लगाए बैठे युवाओं ने जिला प्रशासन से मामले में तत्काल पहल करने की मांग की है।