बहराइच: फुलवरिया के पास पैदल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, व्यक्ति की हुई मौत
फुलवरिया में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान आधार निवासी गंगापुर मौज गोकुलपुर थाना रिसिया के रूप में हुई है। आधार बिहार से वापस आ रहे थे, जब फुलवरिया के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। आधार को इलाज के लिए बहराइच अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।