बहराइच: डिवाइन ग्रेस स्कूल के पास ई-रिक्शा पलटने से एक महिला की हुई मौत, पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज
कोतवाली देहात पुलिस ने डिवाइन ग्रेस स्कूल के पास ई रिक्शा पलटने से हुई महिला की मौत मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। इस मामले में जानकारी देते हुए मृतक महिला के पति ने रविवार शाम को बताया कि घटना 27 मे की है जब उनकी पत्नी व दो अन्य महिलाएं रिक्शा से आ रही थी तब ई रिक्शा पलटने से इनकी पत्नी की मृत्यु हो गई।