तेघरा: तेघड़ा में किसान सलाहकारों ने कृषि पदाधिकारी कार्यालय के सामने घटना को लेकर नाराजगी जताई
तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि पदाधिकारी कार्यालय के सामने किसान सलाहकारों ने विभिन्न पंचायत में पिछले दिन हुई मारपीट की घटना से आहत होकर अपनी नाराजगी जाहिर किया। रविवार को दिन के दस बजे तमाम किसान सलाहकार एकत्रित होकर अधिकारी से उचित कार्यवाही की मांग किया। विभिन्न पंचायत में सरकारी काम के दौरान कृषि सलाहकार के साथ मारपीट की घटना घटित हुई है।