तेघरा: तेघड़ा न्यायालय के स्थायी वारंटी आरोपी को पुलिस ने मल्हीपुर गांव से गिरफ्तार किया
अनुमंडल व्यवहार न्यायालय तेघड़ा के स्थाई वारंटी आरोपी को पुलिस ने मल्हीपुर गांव से गिरफ्तार किया है ।यह गिरफ्तारी शुक्रवार को को किया गया जिसे दिन के दो बजे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया ।अधिकारी ने बताया कि उक्त व्यक्ति के ऊपर स्थाई लाल वारंट जारी किया गया था। जिस कारण उसकी गिरफ्तारी हुई है।