तेघरा: तेघड़ा थाना क्षेत्र के मधुरापुर निवासी दंपत्ति फतेहा चौक पर हुए हादसे में घायल, अस्पताल में इलाज जारी
तेघड़ा थाना अंतर्गत मधुरापुर गांव के रहने वाले एक दम्पत्ति जो मोटरसाइकिल से दलसिंहसराय की ओर से आ रहे थे। फतेह चौक के समीप एक ट्रैक्टर के सामने आ जाने के कारण अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गए।जिस कारण मोटरसाइकिल पर बैठी हुई महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।यह दुर्घटना रविवार को शाम के सात बजे हुई।मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।