तेघरा: नारेपुर बाजार में श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ और संस्कार यज्ञ का आयोजन किया गया
नारेपुर बाजार स्थित श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार यज्ञ को लेकर शनिवार को दिन के ग्यारह बजे ग्राम परिभ्रमण का आयोजन किया गया। जहां सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग एवं संत महात्मा शामिल हुए। सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्थानीय थाना की पुलिस एवं आयोजन समिति के लोग मौजूद रहे।