तेघरा: तेघड़ा थाना क्षेत्र में पिढौली चौक कुश्ती ढाला के पास जिला परिषद सदस्य की मौत मामले में बड़ा खुलासा
तेघड़ा थाना अंतर्गत पिढौली चौक कुश्ती ढाला के समीप पिछले दिनों जिला परिषद सदस्य शिवचंद्र महतो की सड़क दुर्घटना में मौत की बात कही गई थी। उक्त मामले में बड़ा खुलासा हुआ।जहां मृतक के पुत्र एवं बेगूसराय के सांसद प्रतिनिधि सह अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार अमर ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए शनिवार को दिन के ग्यारह बजे पत्रकारों के सामने उनके हत्या का आरोप लगाया।