आलमनगर: आलमनगर प्रखंड के डीएवी स्कूल का रविवार को स्थापना दिवस मनाया गया
डीएवी स्कूल गौरी नगर आलमनगर के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मौके पर हरिहर साहा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर जवाहर पासवान, थानाध्यक्ष सहित कई पंचायत के मुखिया सहित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। एक पुस्तक का भी विमोचन किया गया। छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।