सोलन में किसान सभा जिला सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन
सोलन। हिमाचल किसान सभा की जिला कमेटी सोलन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में जिला कमेटी के 30 सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।
राज्य अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए किसान सभा के राज्य अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तंवर ने किसान सभा की स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर वर्तमान तक की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों, प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) और बीज विधेयक (Seed Bill) की कड़ी आलोचना की।
नई जिला कार्यकारिणी का गठन
सम्मेलन में सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया:
अध्यक्ष: नितिश ठाकुर, एडवोकेट
सचिव: पी.एल. वर्मा
कोषाध्यक्ष: मनोहर मेहता
संयुक्त सचिव: चंद्र दत्त शर्मा, टेक चंद
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: अशोक वर्मा
उपाध्यक्ष: केशव, विकास ठाकुर, रूप सिंह
प्रमुख प्रस्ताव पारित
सम्मेलन में किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए गए:
टमाटर और लहसुन के प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना की मांग
टमाटर एवं अन्य सब्जियों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की व्यवस्था
हिमाचल प्रदेश टेनेंसी एंड लैंड रिफॉर्म्स एक्ट, 1972 की धारा 118 के उल्लंघन और किसानों की भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
प्रस्तावित FTA और बीज विधेयक का विरोध
किसान विरोधी सरकारी नीतियों के खिलाफ आंदोलन तेज करने का संकल्पl
सम्मेलन में पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार किसानों की मांगों को नहीं मानती तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Solan, Solan | Oct 4, 2026