बसेड़ी: कोरीपुरा के समीप अनियंत्रित होकर बोलेरो गाड़ी पलटी, चालक की हुई मौत
बसेड़ी क्षेत्र के कोरीपुरा के समीप नादनपुर की ओर से आ रही बोलोरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें चालक की मौत हो गई। थाना प्रभारी गिर्राज प्रसाद ने बताया कि नादनपुर की ओर से ताजपुर निवासी देवेंद्र गुर्जर पुत्र साहब सिंह गुर्जर बसेड़ी की ओर आ रहा था। इस दौरान अनियंत्रित होकर कोरीपुरा गांव के समीप गाड़ी पलट गई जिससे उसकी मौत हो गई।