बसेड़ी: SDM ने बसेड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित मिले कई कर्मी
बसेड़ी एसडीएम राम सिंह राजावत ने आज बसेड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।औचक निरीक्षण के दौरान पाई गईं कमियों को लेकर तुरंत अस्पताल कर्मियों को निर्देशित किया गया।अस्पताल के निरीक्षण के दौरान एसडीएम को कई कार्मिक अनुपस्थित मिले।वहीं ब्लॉक मेडिकल ऑफिस में ताला लटका हुआ दिखाई दिया।