बसेड़ी: भगोरा और अतरसूमा क्षेत्र में नहर का पानी खेतों में भरने से किसानों की 100 बीघा फसल हुई बर्बाद
सिंचाई विभाग द्वारा आंगई बांध से फसलों की सिंचाई के लिए पानी 2 नवंबर को छोड़ा गया था। जिससे बसेड़ी तहसील के गाम भगोरा और अतरसूमा क्षेत्र में सीपेज की समस्या के चलते खेतों में जलभराव हो गया है। जिससे किसान परेशान हैं। इसे लेकर किसानों ने मुख्यमंत्री और जिला कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन देकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।