बसेड़ी: नादनपुर क्षेत्र में सर्द मौसम के बीच हुई बारिश, किसानों के खिले चेहरे
बसेड़ी क्षेत्र के नादनपुर गांव सहित इलाके में आज रुक रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। बेमौसम बरसात से तापमान में गिरावट आई है। जिस वजह से एक बार फिर से क्षेत्र में बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। तो वही बारिश से किसानों को रबी की फसलों में फायदा होने के आसार हैं।