छाता: मथुरा में केमिकल से पनीर बनाने वाली इकाई का भंडाफोड़, 500 किलो पनीर किया गया नष्ट
Chhata, Mathura | Aug 19, 2026 मथुरा के शेरगढ़ क्षेत्र के हुसैनी गांव में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटी पनीर बनाने वाली इकाई पर छापा मारा। टीम ने मौके से 500 किलो दूषित पनीर और करीब 2 हजार किलो दूध बरामद कर नष्ट कराया। नष्ट किए गए माल की कीमत करीब सवा दो लाख रुपये बताई गई है।