बीकानेर: जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मेघासर दौरे की तैयारियों की की समीक्षा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 14 अगस्त को मेघासर में प्रस्तावित मूर्ति अनावरण एवं जनसभा कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को जिला परिषद में सीईओ शैलजा पांडे ने अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, श्याम पंचारिया, अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतन