मुरलीधर व्यास कॉलोनी में टूटी सड़क से लोग परेशान!
बीकानेर के मुरलीधर व्यास कॉलोनी में एसी महादेव मंदिर के पास सड़क की हालत बेहद खराब है। टूटी सड़क और गड्ढों के कारण स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे कई बार पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास से मिलकर सड़क निर्माण की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।
एक तरफ मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शहर में विकास कार्य जोर-शोर से चल रहे हैं, तो स्थानीय लोगों की भी उम्मीद है कि थोड़ा काम यहां भी हो जाए, ताकि मुरलीधर व्यास कॉलोनी के निवासियों को राहत मिल सके।
लोगों की मांग साफ है—
अब सिर्फ आश्वासन नहीं, सड़क का निर्माण चाहिए।
Bikaner, Bikaner | Aug 12, 2026