रानीगंज: शाहपुर गांव से वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना प्रभारी रानीगंज के नेतृत्व में थाना रानीगंज पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त राजकुमार उर्फ राजा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस न्यायालय के समय प्रस्तुत करने के लिए बुधवार की दोपहर 3:30 बजे जिला मुख्यालय लेकर रवाना हुई है।